हजारीबाग द 'फाईनेस्ट' सिटी समूह की छोटी कोशिशें, समाज में लाएगी बड़ी बदलाव.
![]()
वर्तमान आधुनिक युग के सोशल मिडिया परिवार “हजारीबाग द 'फाईनेस्ट' सिटी समूह” द्वारा सामाजिक क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य किए जा रहें हैं। इस समूह के लोगों ने चतरा, कोडरमा, धनबाद, डालटनगंज और हज़ारीबाग सहित अन्य जगहों से जुडे़ हैं और इससे जुड़े लोग सोशल मीडिया के बाहर आकर समय- समय पर जमीन पर उतरकर एकजुटता का सकारात्मक संदेश भी समाज में देते रहें हैं।
यह समूह सदस्यों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखता है और कई कंटेंट और विडियो के माध्यम से अपनों का सोशल मीडिया के माध्यम से खूब मनोरंजन कराता है। समाज की विसंगति और कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका भी निभाता है ।
एक तरफ़ जहां यह ग्रुप सोशल मीडिया में लोगों का पसंदीदा ग्रुप बनता जा रहा है वहीं जब कंप्यूटर और मोबाईल के स्क्रीन से बहार आकर एक बड़े सुंदर सुन्दर लोगों का यह समूह निश्छल और निष्कपट मन से सुन्दर कार्य के वास्तविक में एक- दूजे से परिवार स्वरुप मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं तो नजारा अद्भुत होता है|
समूह द्वारा समय- समय पर मनोरंजन सामग्री, गरीब/ असहाय लोगों की मदद, सामाजिक जागरूकता और चेतना जगाने, स्थानीय भाषा, कला- संस्कृति, साहित्य, ज्ञान- विज्ञान, विरासत, धरोहर, पर्यावरण, वन्य- प्राणी, पौराणिक और आधुनिक युग के विभिन्न विधाओं और प्रतिष्पर्धा को सामने लाकर इनके प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का सकारात्मक प्रयास किया जाता है ।
समूह का सामूहिक वनभोज समारोह का आयोजन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड स्थित छड़वा डैम के किनारे खूबसूरत प्राकृतिक वादियों के बीच किया गया। यह लोकेशन बेहद खूबसूरत है और इस ग्रुप के लोकेशन चयन के उपरांत यहां अन्य सैलानी भी आने को आतुर दिख रहें हैं। ग्रुप द्वारा हमेशा अपने करीबी प्राकृतिक खूबसूरत स्पॉटों को एक्सपोज भी किया जाता है रहा है।
वनभोज में सैंकड़ों सदस्य जुटे और एक संग मिलकर बड़े ही आत्मिय भाव से दुनिया के सारे गम भूलकर खुशी के इस पल को खूब एंजॉय किया। इसमें हर उम्र, वर्ग और संप्रदाय के लोग शामिल हुए ।















Feb 12 2024, 16:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k