*लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में आई भाजपा*
![]()
अंबेडकर नगर।लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में आई भाजपा अब मतदाताओं से सघन जनसंपर्क के रास्ते पर चल पड़ी है।
इसी क्रम में गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत जलालपुर नगर के विभिन्न बूथों पर प्रवासियों,पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व एंव विकाश निषाद के संयोजन में अभियान का शुभारंभ किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने बूथ संख्या 62 पर अनेक पदाधिकारियों के साथ बूथ पर प्रवास किया तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बताते हुए एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि लाभार्थियों से संवाद, सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान, बूथ पर रहने वाले प्रबुद्ध जनों से संपर्क, युवाओं, किसानों, व्यावसायिक समूह से भेंट, सैनिक परिवारों से संपर्क, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडि़यों से संपर्क सहित अनेको गतिविधियों में भाग लेकर बूथ को मजबूत करने का कार्य प्रवासियों एंव पदाधिकारियों द्वारा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग किया जा रहा है।



Feb 09 2024, 16:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k