संदिग्ध हालत में महिला की मौत, सास-ससुर और देवर पर लगा हत्या का आरोप
बेगूसराय : जिले में आज संदिग्ध हालत में एक महिला का शव घर में ही बरामद किया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव की है। मृतका की पहचान अजीत कुमार साह की पत्नी सपना देवी (28) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अजीत साह मजदूरी कर जीवन यापन करता है, आज भी वह मजदूरी करने गया था। पत्नी सपना देवी घर में खाना बना रही थी। तभी उसकी सास-ससुर से झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद अजीत दौड़ कर घर पहुंचा। उसकी पत्नी आंगन में अचेत लेटी हुई थी, उठाकर बगल के एक अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर से मायके वाले पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना के करीब एक घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर चौकीदार से भी हाथापाई की।
मृतिका के भाई कुंदन कुमार का कहना है कि शादी के बाद से ही जब हमारे बहनोई घर में नहीं रहते थे तो बहन को सास, ससुर और देवर प्रताड़ित करता था। इससे पहले भी अजीत की दो शादी हो चुकी थी। लेकिन सास, ससुर और देवर ने प्रताड़ित कर दोनों पत्नी को भगा दिया। इसके बाद सपना से शादी हुई थी।
भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही इसे भी सास रामपरी देवी, ससुर लखपति साह एवं देवर सुजीत कुमार बराबर परेशान कर रहे थे। हिस्सेदारी रहने के बावजूद छत के बने घर में नहीं रहने दिया जा रहा था और फूस के घर में रह रही थी। तीन बच्चा होने के बाद भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
आज जब हमारे बहनोई काम पर गए थे और सपना खाना बना रही थी, तभी सास, ससुर, ननद एवं देवर ने मिलकर फांसी लगाकर हत्या कर दिया और फरार हो गए।
फिलहाल मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। ससुर एवं देवर घर से फरार हो गए हैं। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी आक्रोश है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Feb 08 2024, 19:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k