तेजस्वी यादव अभी फ्रस्ट्रेशन में हैं:गिरिराज सिंह बोले- जनता ने खेल कर दिया है, अब क्या खेला करेंगे
![]()
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान अभी तो खेल शुरू हुआ है, इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अभी फ्रस्ट्रेशन में हैं। खेला तो खत्म हो गया, जनता ने खेल कर दिया है। जिस खेला को बिहार की जनता ने 15 साल तक झेला था। पिछले डेढ़ साल से जंगल राज का वातावरण बना था। मैं भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार जिस ढंग से लालू यादव के जाल में फंसे थे। जंगल राज टू का अद्भुत दृश्य होता। वो दृश्य लोगों ने कल्पना नहीं की थी। मैं धन्यवाद देता हूं नीतीश कुमार को जो वहां से भागकर आए। भारतीय जनता पार्टी ने 2002 से लड़ते-लडते बिहार की जनता को जंगलराज से मुक्ति दिलाया था। बिहार में एक बार फिर बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी है। इसके लिए मैं बधाई देता हूं। बिहार के विकास के लिए NDA की सरकार काम करेगी
बता दें, महागठबंधन से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अभी तो खेल शुरू हुआ है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। मैंने राजधर्म का पालन किया है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट




Jan 29 2024, 10:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k