जिले के आमस प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के द्वारा किया गया ध्वजारोहण
![]()
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने 26 जनवरी को पंचायत भवनों पर झंडोत्तोलन कर 75वें गणतंत्र दिवस मनाया।
रामपुर पंचायत मुखिया अनुराग कुमार रंजन ने पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन किया। मौके उप मुखिया ब्रजेश यादव, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी वार्ड सदस्य अवधेश यादव, रंजीत कुमार, ब्रिजु कुमार, वीरेंद्र यादव, राजेश प्रकाश सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूष व बच्चे शामिल थे।
मुखिया अनुराग कुमार रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि उन तमाम शहीदों को पूरे ग्राम की ओर से नमन करता हूं। जिनके बलिदान के कारण आज हम 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जुटे हैं। हमें उन शहीदों के त्याग को अपने जीवन में उतारना होगा। तभी हमारा समाज व देश का चहुमुंखी विकास की गाड़ी की रफ्तार तेज गति पकड़ सकेगी।
आज पंचायत का जो विकास झलक रह है वह सभी ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम है। वहीं आमस पंचायत मुखिया मनोज यादव, समाजसेवी श्याम कुमार यादव, लखन देवयादव,बड़की चिलमी मुखिया महेंद्र पासवान, झरी मुखिया चांदनी कुमारी सिंह, कलवन मुखिया जानकी चौहान अन्य पंचायतों के मुखिया ने भी अपने-अपने पंचायतों में झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया।
आमस पंचायत भवन में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष, राजद नेता जदयू नेता सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।





Jan 26 2024, 22:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.2k