गिरिडीह:स्थायीकरण की मांग पर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
गिरिडीह:गिरिडीह नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बुधवार को सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर शहर में रैली निकाला। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले रैली स्थानीय नगर निगम कार्यालय से निकलकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक,मकतपुर, टावर चौक होते हुए वापस निगम कार्यालय पहुंची।
जहां रैली को संबोधित करते हुए फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही वादाखिलाफी करते आई है, पिता शिबू सोरेन और पुत्र हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री काल में सरकार ने वादा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सफाई कर्मियों के साथ इंसाफ होगा।लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है। विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हैं।सिटी मैनेजर और अर्बन प्लानर की बहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन बहालियों में 20 से 25 लाख की मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें, तो कर्मियों का स्थाईकरण एक दिन में हो जाएगा,लेकिन वह भी अधिकारियों के इशारे पर नाच रहे हैं।उन्होंने सरकार को आगाह कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले स्थाईकरण नहीं किया गया।तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
मांग के समर्थन में गुरुवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्र, शब्बीर अंसारी,लखन शर्मा,लखन हरिजन, रामकुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे।












Jan 24 2024, 19:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k