गिरिडीह शांति का शहर है,इसे अशांत करने की कोशिश ना करे:सुरेश साव,बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
![]()
गिरिडीह:22 जनवरी 2023 को पूरे देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में श्रीरामलला के विराजमान होने की खुशी में पूरा देश राममय हो गया था।लोग उत्साह मना रहे थे और उसी बीच मे जिस प्रकार गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर,आजाद नगर एवं मोहनपुर में असामाजिक तत्वो के द्वारा विध्न डालने की जो कोशिश की गई और जो रामभक्त घायल हो गए हैं, ये बहुत ही निंदनीय घटना है और इसी को लेकर आज भाजपा नेता सुरेश साव, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह की टीम सदर अस्पताल जाकर घायल रामभक्त दशरथ मल्लाह एवं संघ परिवार के नगर विस्तारक रोहित कुमार से मिले।
साथ ही इस क्रम में बीजेपी नेताओं ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा से वार्ता भी हुई। एसपी साहब ने आश्वस्त किया कि कोई भी दोषी नहीं बचेंगे और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि इस दौरान हमलोग मुफस्सिल थाना जाकर पुरनानगर के दो रामभक्त सोनू मरीक एवं संजय तांती दोनों के परिवारजनों और पुरनानगर के ग्रामीण से भेंट की। उनसे मिलने के बाद थाना प्रभारी से मिले और थाना प्रभारी ने भी भरोसा दिया कि निश्चित रूप से दोषियों पर कार्यवाही होगी। भारतीय जनता पार्टी इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुई है और प्रशासन से आग्रह करती है कि जल्द ही जो दोषी हों, अभी भी गिरफ्त से फ़रार हैं,उन्हें गिरफ्तार कर उनपर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो।
इस दौरान सुरेश साव ने गिरिडीह की जनता से अपील करते हुए कहा कि है गिरिडीह में शांति का संदेश दे, किसी भी तरह के अफवाह में ना रहे,लेकिन इस तरह के असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए हमारी पार्टी भी पीछे नहीं रहेगी,गिरिडीह को अशांत करने वालों को माकूल ज़वाब दिया जाएगा, गिरिडीह शांति का शहर है, इसे अशांत करने की कोशिश ना करे।
इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,दिलीप वर्मा, संदीप डंगेच,अमर सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा,सिंकु सिन्हा,श्याबल घोष, साठु ठाकुर, सुभाषचंद्र सिन्हा, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, प्रवीन सिन्हा, नागेश्वर दास,उज्जवल तिवारी,सुनील साव,दिलीप साव,बरमदेव तिवारी, जीतू तांती,ज्योतिष शर्मा,दयाल शाह उपस्थित थे।












Jan 23 2024, 20:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k