*पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उल्लास पूर्वक मनाई गई*
लहरपुर (सीतापुर)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उल्लास पूर्वक मनाई गई, इस मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला, नगर के खतराना चौराहा, द्वारिका मार्केट में राजा टोडरमल स्मारक समिति, मोहल्ला बेहटी में विमला सद्भावना परिसर एवं नगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विशाल कपूर के यहां कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाजपा नेता राकेश मल्होत्रा, उमेश मल्होत्रा, मयंक टंडन ने खतरना चौराहे पर उन्हें भाव भीनी पुष्पांजलि करते हुए उनके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला, राजा टोडरमल स्मारक समिति कार्यालय में संजय पुरी ने उनके साथ जुड़ी हुई अपनी यादों को ताज किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।विमल सद्भावना परिसर में रामजी खरे, राजन खरे, राजू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य कार्यक्रम नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल कपूर के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राम बाजपेई सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर प्रमुख रूप से रामे बाजपेई, रामानंद अवस्थी, उमेश मल्होत्रा, मनमोहन गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Dec 26 2023, 10:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k