गिरिडीह:अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन 11 जनवरी 2024 तक कंबल वितरण का कार्यक्रम
![]()
गिरिडीह: भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने आज गिरिडीह विधानसभा के चुंजका एवं लोधी सरांचय में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया । इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर चुंजका में राजेश साव के नेतृत्व में आशीष कुमार साव, अजय साव, रोहित साव, विनोद साव, प्रभात साव, बीरेन्द्र साव, गुड्डु साव आदि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
मौके पर श्री साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में चौमुखी विकास के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के लिए कई योजनाए चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना समेत कई तरह का लाभ दिया जा रहा है।
वहीं श्री साव जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान गिरिडीह विधानसभा में जिस प्रकार से यहां के लोगो को छलने का कार्य किया है वो अब युवा धीरे धीरे जाग रही है, और आने वाले लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी, भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही विकास की ओर सद्भावना की सोच रखती है यहां छोटे बड़े सभी कार्यकर्त्ता को मौका मिलता है।इसी क्रम में अकदोनी कला, टिकोडीह - पुरनानगर का भ्रमण किया
मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर पासवान, पूर्वी भाग के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीलाल साहू,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्यामल घोष, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारक बीसकंठ प्रधान, दयाल कुमार आदि मौजूद थे।












Dec 25 2023, 20:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k