साहब ! कब दूर होंगे इस सड़क के गढ्ढे,मरम्मत पैचिंग में मची लूट से लोगों में आक्रोश
![]()
रायबरेली।सलोन - मुराईबाग जैसे दो अहम तहसीलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में शुरू कराया गया मरम्मत का कार्य बीच मे ही बन्द हो जाने से लोगों में आक्रोश है वहीं तहसील क्षेत्र में पैचिंग वर्ग में भारी अनियमितता होने से भी लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
प्रदेश भर में सड़कों को गढ्ढामुक्त करने का आदेश डलमऊ तहसील क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए शायद नही भेजा गया है, मुराईबाग सलोन मुख्यमार्ग के गढ्ढे शायद इसकी कहानी बता रहे हैं। मुराईबाग कस्बे से शुरू हुई मरम्मत कंधरपुर पहुचते ही बन्द हो गयी। स्थानीय लोगों में इस बात से। आक्रोश व्याप्त है।
तहसील क्षेत्र के कुरौली दमा निवासी युवा समाजसेवी सचिन शुक्ला ने कहा कि आये दिन मुराईबाग सलोन मार्ग पर आना जाना पड़ता है मगर गढ्ढो की वजह से परेशानी होती है, इतना ही नहीं कुरौली दमा सम्पर्क मार्ग की पैचिंग भी मानक विहीन होने से तुरंत ही उखड़ गई है।
भरसना निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि पैचिंग में अनियमितता बरतकर जिम्मेदार सीएम योगी व शासन की मंशानुरूप कार्य न करके क्षवि धूमिल करने में लगे हुए हैं।
धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्य मार्गों को गढ्ढामुक्त रखना चाहिए जिससे की हादसों में कमी आए।
नीलमणि अवस्थी ने कहा कि मुराईबाग से पड़रिया तिराहा के बीच गढ्ढे होने की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल होता है। तहसील क्षेत्र में पैचिंग रिपेयरिंग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही न करना भी चिंता का सबब है। बीते दिनों मुराईबाग से शुरू हुआ मरम्मत कार्य महज कंधरपुर में आकर समाप्त हो गया, इससे भी लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य को कंधरपुर से आगे गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की है। इस संबंध में एक्सइन से बात करने का प्रयास किया गया पर बात नही हो सकी।





Dec 22 2023, 20:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.3k