दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा: पीड़िता की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, विरोध करने पर पिटाई
![]()
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। यहां दबंगों ने एक महिला को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई की। इस पिटाई से मन नहीं भरा तो दबंगों ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को उसे जगह उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव की है। घायल महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के रहने वाले कांग्रेस पासवान की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रीना देवी देर शाम अपने डेरा पर जलावन लाने के लिए गई थी। तभी दबंगों ने उसे पकड़ लिया। लाठी डंडे से पहले बेहरमी से पिटाई की। इससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले दबंगों ने पीड़ित महिला रीना देवी की जमीन जबरन कब्जा कर लिया। दबंगो के द्वारा घर बना लिया है। उसने बताया कि रीना देवी के द्वारा अपने जमीन पर घर बनने का विरोध करने पर दबंगों के द्वारा बार-बार मार पीट की घटना को अंजाम देते रहता था।
उन्होंने बताया कि जब वह अकेली अपनी डेरा पर जलावन लाने के लिए गए तो दबंगों ने घेर कर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल परिवार के द्वारा भगवानपुर थाना में दबंगों के खिलाफ़ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
Dec 10 2023, 12:41