पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका ने करारा प्रहार करते हुए कहा– कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी
पूर्णिया: भाजपा प्रदेश नेता एवं पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका ने करारा प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है |
इसके जड़ में भ्रष्टाचार है | कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का खेल सिर्फ जमीन पर ही नहीं किया बल्कि आकाश और पाताल को भी नहीं छोड़ा | झारखण्ड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकाने से तीन सौ करोड़ से अधिक रुपया कैश में आयकर विभाग के छापे में बरामद हुआ है | इस रेड में देश में कानूनी तरीके से जब्त की जानेवाली सबसे बड़ी नगदी राशि होने का अनुमान लगाया जा रहा है |
विधायक ने कहा एक तरफ घमंडीया गठबंधन है जहाँ भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, लूट खसौट और दलाली की गारंटी है वहीं दूसरी ओर देश की जनता को न खायेंगे और न खाने दूंगा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है | जनता से जो लुटा है उसकी पाई पाई लौटानी होगी | यह मोदी की गारंटी है | कांग्रेस की मोहब्बत की दूकान से भ्रष्टाचार का जहरीला नोटों का पहाड़ मिलता है | कांग्रेस ने अपने नेताओं को करश्पन का एटीएम बना दिया है |
श्री खेमका ने कहा घमंडीया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे है | कांग्रेस, आप, आरजेडी, टीएमसी सहित INDI एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए है | जब ED, CBI और IT जैसी एजेंसी अपना काम करती है तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जाँच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते है |
विधायक ने कहा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे कांग्रेस तथा घमंडीया गठबंधन के नेता का जनता के बीच पर्दाफास हो गया है | राज्य की जनता ने सत्ता से बाहर करके इनको मजा चखाया है तथा आगामी लोकसभा में कांग्रेस सहित घमंडीया गठबंधन को देश की जनता धुल चटाने का काम करेगी |
Dec 09 2023, 20:15