टनकुप्पा प्रखंड के दो पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![]()
गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड के दो पंचायत टनकुप्पा एवं भेटौरा में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में डीएम शामिल होकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया।
डीएम ने प्रखंड की जनता को बताए कि कौशल विकास योजना के तहत छात्रो को उच्च शिक्षा पाने के लिए स्टूडेंट क्रिकेट कार्ड के तहत 12 करोड़ रुपये छात्र छात्राओं के लिए आवंटित की है।
इसका लाभ छात्र ले। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रही है। जीविका की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जीविका से सफल सहयोग से अशिक्षित महिलाएं हस्ताक्षर करना सीख गई है। हक और अधिकार को जान गई है। अब समाज मे महिलाएं विकसित हो रही है।
पंचायत की जनता ने नारायनपुर बांध निर्माण, नल जल, पेयजल, सिचाई, शिक्षा, जनवितरण प्रणाली, स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अवगत कराया। होने की जानकारी दी गई।
डीएम ने अधिकारी एवं कर्मी से योजनाओ की सही जानकारी उपलब्ध नही कराने पर नराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाए। भेटौरा पंचायत में भी ग्रामीणों को योजनाओ की जानकारी दी गई। साथ हीं ग्रामीणों ने प्रमुख समस्या के बारे में डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी सभी समस्याओं का हल करने का अश्वाशन दिए।
डीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगा मिलेट्स कि खेती को देखे और जानकारी लिए। ग्रामीणों ने नलजल योजना, जनवितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार लाने की मांग किया। मुखिया अनिता देवी ने तीन प्राथमिक विद्यालय एवं दो सड़क बनाने का मांग की।
कार्यक्रम में डीडीसी विनोद दुहन, डीपीआरओ राजीव कुमार, प्रमुख चिंकी कुमारी, बीडीओ अलीशा कुमारी, एएसपी रवीस कुमार, डीएसपी सतीश कुमार, जिला उद्योग केंद्र महानिदेशक जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अंजनी कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग सहायक अभियंता मो. असलम, टनकुप्पा मुखिया सुनीता कुमारी, भेटौरा मुखिया अनिता देवी, मंटु सिंह, दिलीप यादव, उमेश दास, महेंद्र दास, संजय पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट: राहुल कुमार।






Nov 04 2023, 18:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k