हर बिहारी को मिले हक: लोजपा चिराग पासवान का संकल्प यात्रा पहुंचा गया, बूथ स्तर पर 10-10 नए कार्यकर्ता को जोड़ने पर जोर
![]()
गया। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के दौरान आज यह यात्रा गया पहुंचा, जहां गया के संग्रहालय भवन में कार्यकर्ताओं के साथ सभा किया गया। सभा में बिहारी फर्स्ट पार्टी के सिद्धांत को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी के सभी प्रकोष्ठों में 10-10 नए कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जोड़ने की बात कही गई।
साथ ही संगठन अब तक जिले में किस स्तर पर पहुंचा और आगे क्या करना होगा इस पर एक नई रूपरेखा भी तय की गई जिसे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया गया। इस संकल्प यात्रा में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी शामिल हुए जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि जिले में संगठन की मजबूती के लिए समीक्षा बैठक के तहत अभियान के तौर पर शिद्दत के साथ काम किया जा रहा है। गया में चौथे चरण के तहत पार्टी के पदाधिकारी गया पहुंचे हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सिद्धांतों को साकार करने में जुटे हैं बिहारी फर्स्ट के सपनों को साकार करना है ताकि बिहार के लोगों को बिहार में उनका हक मिले।





Oct 29 2023, 15:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.8k