लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद,डॉ राम मनोहर लोहिया

कानपुर ।समाजवादी आंदोलन के महानायक समाजवादी पुरोधा महान समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आज महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,शैलेंद्र यादव मिंटू,नगर प्रवक्ता व समाजवादी लोगों ने सर्वप्रथम डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर लोहिया कहते थे कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती है।
डॉ लोहिया एक दूरदर्शी नेता एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। हिमालय बचाओ नर नारी समानता, भारत - पाक महासंघ आदि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की नीतियां आज भी प्रासंगिक है। डॉक्टर लोहिया को अपने कार्यकर्ताओं से बहुत लगाव था कितनी भी विकट परिस्थितियों रही हो परंतु डॉक्टर लोहिया ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि डॉक्टर लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया डॉक्टर लोहिया की रग - रग में समाजवाद रचा और बसा था।
डॉक्टर लोहिया महान समाजवादी चिंतक तथा प्रखर समाजवादी नेता थे उनकी मृत्यु 12 अक्टूबर 1967 को नई दिल्ली में हुई थी। देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक थे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अपनी प्रखर देश भक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी उन्होंने अपार सम्मान हासिल किया था डॉक्टर लोहिया ने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि केवल दो वर्षों में प्राप्त कर ली थी डॉक्टर लोहिया ने समाजवादी राजनीति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।
उन्होंने अपना अधिकांश जीवन भारतीय राजनीति के लिए समर्पित कर दिया था डॉक्टर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में हुआ था उनके पिता श्री हीरालाल पेशै से अध्यापक रहे डॉ लोहिया ने स्वतंत्रता के बाद अपनी नीतियों एवं सिद्धांतों के दम पर भारतीय राजनीति का रुख बदल दिया था डॉक्टर लोहिया की दाम बांधो नीत अगर देश में लागू नहीं की गई तो देश में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है और आने वाले सालों में महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि देश की जनता को अपने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो जाएगा देश की जनता को दो वक्त की रोटी नसीब होना भी मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति को केंद्र की भाजपा सरकार लागू करके जनता को राहत पहुंचाए।गोष्ठी में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, महानगर महासचिव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष,अनीता वर्मा एवं संदीप शुक्ला आदि सैकड़ो लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Oct 17 2023, 17:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k