मुजफ्फरपुर में पुण्यतिथि पर याद किये गए पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान

पद्म भूषण लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने याद किया! इस अवसर पर महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज (गोबरसही) के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया! पार्टी के कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर
जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही ने कहा कि लोक सेवक के रूप में वह शोषित वंचित पीड़ित सहित अगरो पिछड़ों के उत्थान के लिए हमेशा मुखर रहते थे! ऐसे समाज जो गरीब तबका था उसके उत्थान के लिए भारत के सदन में हमेशा आवाज बुलंद करने के साथ उसको उचित सम्मान दिलाने का
प्रयास करते रहे! और उनको अधिकार दिलाया! लोजपा कार्यकर्ता उनका प्रेरणा स्रोत है! उनके पद चिन्हो पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट, विजन के माध्यम से बिहार सरकार के निकम्मेपन के खिलाफ पूरे बिहार में जनसंपर्क कार्यक्रम को चल रहे हैं! आने वाले समय में लोजपा (रामविलास) मुजफ्फरपुर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया! साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज (गोबरसही) के प्राचार्ज नलिन विलोचन जी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया एवं उनका स्वागत किया! कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में श्री शशि प्रसाद सिंह, विजय प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, कौशल किशोर ठाकुर, काशीनाथ झा, गोल्डोन सिंह, विनय कुमार सिंह;
पवन कुमार, पवन राय, मृदुल बाबा, कल्पना कुमारी, विश्वजीत शर्मा, प्रकाश कुमार, मोहम्मद शकील अहमद,सम्राट कुमार ,सुरेश पासवान,कार्यक्रम का संचालन राजकुमार पासवान ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित अर्जुन गुप्ता, डॉ रजनीश कुमार,अनिश कुमार,प्रेम सिंह, महेश पासवान, गुलटेन पासवान, महेश पासवान, मनोज चौधरी,ब्रजभुषण मिश्रा,रिपुसुदन,राकेश, कुमार,बाल ठाकरे,संजय सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Oct 11 2023, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k