प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वां संस्करण का होगा प्रसारण .झारखंड में 29 हजार बूथों पर सुनी जायेगी उनकी बात
![]()
रांची. 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वां संस्करण का प्रसारण होगा. इसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ क्षेत्र में सुनेंगे. इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रदेश के सभी 29,464 बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है. बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के दौरान स्वयं पश्चिम सिंहभूम के मझगांव विधानसभा में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे. वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर के अरगोड़ा मंडल के 272 बूथ क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे.
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहु रांची ग्रामीण के ओरमांझी मंडल में, प्रदीप वर्मा टाटीसिलवे के महिलौंग में, बालमुकुंद सहाय रांची विधानसभा के अपर बाजार मंडल में, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू हिनू मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. इनके अलावा सांसद और विधायक अपने-अपने बूथ क्षेत्र में आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनेंगे.











Sep 24 2023, 14:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.4k