*समर्पण महिला उत्थान समिति का पद ग्रहण समारोह संपन्न,डॉ अनामिका सक्सेना सचिव, एम एम मालवीय को प्रदेश संगठन संरक्षक की मिली जिम्मेदारी*

कानपुर #अंबेडकर पुरम कल्याणपुर में समर्पण महिला उत्थान समिति ने आयोजित किया पद ग्रहण समारोह जिसमे डॉ.अनामिका सक्सेना को कानपुर नगर सचिव, एम एम मालवीय को प्रदेश संगठन संरक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। साथ प्रदेश अध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा की समर्पण महिला उत्थान समिति उन महिलाओं के लिए काम कर रही जो दूर दराज गांव में रहती, वह अपना काम करना चाहती हम ऐसी महिलाओं के लिए अपने संस्थान के द्वारा ठीक पहचान देंगे और उनके काम को बढ़ाने मे सहायता भी करेंगे।
संगठन संरक्षक एम एम मालवीय ने कहा समर्पण महिला उत्थान सीमित संस्थान यह केवल नगर मे ही नहीं पूरे प्रदेश मे काम कर रही इस संस्थान से जुड़कर महिलाओं ने अपने आपको ही नहीं घर परिवार को भी संभालना है,आज 4 हजार से 5 हजार महिलाएं सदस्य है और सैकड़ो की तादाद में महिलाएं संस्था में कम कर रही और बहुत ही जल्द नई-नई योजनाओं के साथ, महिलाओं के लिए यह संगठन कम करने जा रही है।
समर्पण महिला उत्थान समिति के पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष साधना तिवारी का जोरदार स्वागत किया तथा जिला सचिव डॉ. अनामिका सक्सेना ने बुके और माला पहनकर उनका अभिनंदन किया, संगठन संरक्षक एम एम मालवीय ने बुके देखकर स्वागत किया, पदाधिकारी सुधा राठौर, भारती गुप्ता, डॉ सौरभ सक्सेना,आदि लोग रहे मौजूद।


 
						



 
 


 
 
 
 
 
Sep 12 2023, 17:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k