वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के समर्थन में नाव से कार्यकर्ताओ ने निकाला गंगा निषाद संकल्प यात्रा
पटना : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के द्वारा निकाला गया निषाद आरक्षण यात्रा को लेकर उनके समर्थकों में जोश भरा हुआ है।
![]()
![]()
मुकेश साहनी के समर्थन औऱ उनकी ताकत को और बढ़ाने और उनको ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओ ने आज गंगा के लहरों के बीचों बीच एक नाव यात्रा निकाला। जिसे गंगा निषाद संकल्प यात्रा नाम दिया गया है।
इस यात्रा में दर्जनों नाव गंगा के लहरों के बीचों संकल्प यात्रा का स्वरूप लिए हुए एक रैली का शक्ल लेकर गंगा मार्ग से निकल पड़े है। इस यात्रा के दौरान उनके समर्थकों का जोश और जुनून देखते ही बन रहा है।हाथों में लिए पार्टी का झंडा और अपने नेता के समर्थन में लगाते नारे को देखा और सुना जा सकता है।
यह नाव रैली दीदारगंज में आयोजित की गई थी। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश साहनी ने किया।
वही इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन साहनी,जिला उपाध्यक्ष चंदन साहनी,सुनील निषाद,विजय साहनी,दीपू साहनी,शंकर साहनी,राजन चौधरी,धन्नू साहनी एवम धर्मवीर साहनी मौजूद रहे।












Sep 12 2023, 13:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.4k