जिलाध्यक्षों व प्रमंडल प्रभारियों संग सीएम नीतीश कुमार ने मैराथन बैठक की, कहा-राज्य सरकार का काम ही जदयू की ताकत
डेस्क : मुख्यमंत्री बीते सोमवार शाम सीएम आवास एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में जदयू की आंतरिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जदयू के सभी 51 संगठन जिलों के जिला व नगर अध्यक्ष तथा 11 प्रमंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। अपराह्न चार बजे आरंभ हुई बैठक करीब पौने आठ बजे सम्पन्न हुई।
![]()
पौने चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में तकरीबन तीन घंटे उन्होंने जमीनी फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी जमीन पर क्या महसूस करते हैं, तकरीबन 60 नेताओं से इसकी विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का विकास का काम ही जदयू की ताकत है। समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है। हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो सभी लोगों के लिए काम किया। सभी तबके का विकास किया।
सीएम ने जिलाध्यक्षों से कहा कि विपक्षी एकता व इंडिया गठबंधन को मजबूत कीजिए। लोकसभा चुनाव जब भी हो तैयारी पूरी रहनी चाहिए। संगठन को मजबूत करिए। सरकार का काम लोगों तक पहुंचाइए।
















Sep 12 2023, 09:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.5k