मुख्यमंत्री जनता दरबार : फरियादी की शिकायत सुनकर दंग रह गए सीएम नीतीश कुमार, फौरन विभाग के अपर सचिव से मांगा जवाब
डेस्क : आज एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में हाजिर होकर फरियादियों की शिकायत सुन रहे है और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दे रहे है।
![]()
आज महीने का पहला सोमवार होने के नाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह, पुलिस, राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्य निषेध, निबंधन एवं उत्पाद, खान एवं भूतत्व और सामान्य प्रशासन आदि विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याएं सुन रहे है। साथ ही इन समस्याओं के तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश वह संबंधित पदाधिकारियों को दे रहे है।
वहीं जनता के दरबार में अरवल से आये एक युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि हम धानुक जाति से हैं। हमारी जाति का प्रमाण पत्र 2019 से ही नहीं बनाया जा रहा। हम हर जगह दौड़ कर थक गए लेकिन धानुक जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा।
युवक की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री दंग रह गए। कहा कि धानुक जाति का जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं बन रहा। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं बन रहा। तुरंत देखिए। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को बुलाया और कहा कि क्या हो रहा है। धानुक जाति का प्रमाण पत्र बनाने में क्या दिक्कत है। हम तो आपको सब देखने के लिए कहे हुए हैं।
वहीं सहरसा से आई एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तलब किया। डॉ. एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए...यह बच्ची है। इसका पति इसको घर से निकाल दिया है। इसे एक बच्ची भी है। दिखवाइए इसको। देखिए कितना कम उम्र है इसका। इसकी मदद करवाइए।















Sep 05 2023, 09:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.4k