मगध की धरती पर भव्य स्वागत होगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का, तैयारी को लेकर की गई बैठक: जीवन कुमार
![]()
गया। भाजपा जिला का एक दिवसीय बैठक जिला कार्यालय में की गई। इस बैठक मे सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। इस बैठक मे संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा किया।
इस बैठक सत्र को सम्बोधित करते हुए कहां कि बिहार विधान परिसद सदस्य जीवन कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए कहा की 12 सितम्बर को भाजपा के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आगमन मगध की धरती पर होने जा रहा है। इस कार्यक्रम मे हजारों के संख्या मे पुरे गया जिला से लोग सम्राट चौधरी को सुनने आएंगे। सम्राट चौधरी देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो के बारे मे जानकारी देंगे और 2024 के रणनीति पर विशेष चर्चा होगी।
एमएलसी जीवन कुमार ने कहा की सम्राट चौधरी का स्वागत मगध की धरती कर अद्भुत एवं भव्य होगा। शिक्षको की छुट्टी में कटौती पर जीवन कुमार खूब गरजे और कहा की इस छुट्टी कटौत सरकार के लिए महगा पड़ेगा। वही, एमएलसी जीवन कुमार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल रंजन यादव ने पुष्पगुछ देकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत एवं सम्राट चौधरी के आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम मे गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, श्यामदेव पासवान, संतोष सिंह एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।





Sep 04 2023, 17:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.7k