गया के देवघाट में फल्गु सेवा समिति के द्वारा श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फल्गु महाआरती का आयोजन: श्रद्धालुओं की उमड़ी रही भीड़
![]()
गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित देवघाट में फल्गु सेवा समिति के बैनर तले श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल धोकड़ी पाठक ने की। आज का यह फल्गु महाआरती पांच गयापाल निपुण ब्राह्मणों के द्वारा कराया गया।
आरती कर्ता सागर अग्निवार, अनुराग टैया, रंगनाथ विठ्ठल, आशीष कटरियार, बाबू गुर्दा के द्वारा की गई। इस फल्गु महाआरती के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया गया। साल 2019 कें बाद आज काफी संख्या में श्रद्धांलुओं की उपस्थिति रही। हिन्दू धर्म में धार्मिक दृष्टिकोण से श्रावण मास को विशेष स्थान प्राप्त है। पूरा श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है। इस समय पूरी प्रकृति हरी भरी होती है।
श्रावण पूर्णिमा दिन पवित्र नदी में स्नान का करने विशेष फल प्राप्त होती है। फल्गु नदी में स्नान पूजन, यजन-भजन, कीर्तन आरती करने से कोटि गौदान करने का फल प्राप्त होता है। आज के दिन पवित्र रक्षा बंधन भी मनाया जाता है। बहुत सारे कारणों से यह श्रावण महीना अति विशेष है। सम्पूर्ण भारतवर्ष का कल्याण हो इसी उद्देश्य से यह महाआरती निरंतर की जा रही है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।




Sep 01 2023, 15:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
64.5k