*महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई कई अहम जानकारी*
नवादा:- नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी के निर्देश पर महिलाओं के लिए बनाये गये कानून के विषय पर आज दिनांक 19.07.2023 को मध्य विद्यालय, गोविन्दपुर, जिला नवादा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर, अंचलाधिकारी, गोविन्दपुर, मंजू कुमारी रिसोर्स पर्सन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बनाये गये कानून के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में प्रखंड के गृहिणी महिलाएं, कार्यरत महिलाएं, 15 वर्ष से अधिक की लड़कियां, महिला वार्ड सदस्यों, पंचों, ऑगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, आशा , महिला शिक्षक, जीविका दीदी एवं आमजनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।
इस मौके पुलिस उपाधीक्षक रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर, अंचलाधिकारी, गोविन्दपुर, मंजू कुमारी रिसोर्स पर्सन, राकेश कुमार, उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चंदन
Jul 20 2023, 18:40