*जिला अतिथि गृह में निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह का विदाई-सह-सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, अधिकारियों ने उनके कार्यकाल का किया प्रशंसा*
नवादा:- आज जिला अतिथि गृह, नवादा में निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह का विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी अधिकारी, जिलाधिकारी के द्वारा कृत कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा किए।
अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा, जिसमें सभी अधिकारियों की अपने-अपने विभागों के कार्य करने की स्वतंत्रता दी गयी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी विभागों का कार्य ससमय पूर्ण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बेहद सहयोगपूर्ण और कुशलता के साथ जिले के विकास के लिए कार्य किया गया, जिसमें एक साल का समय कैसे व्यतीत हो गया पता ही नहीं चला।
आज समारोह में डीसीएलआर मो0 जफर हसन ने संयोजक की भूमिका निभाया। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी पटना में जिलाधिकारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। आज अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा, दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त, उज्ज्वल कुमार अपर समाहर्ता, डॉ. कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदि पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के विविध क्षेत्रों में किये गए कार्यों का उल्लेख कियें।
कहा कि फोरलेन का निर्माण निष्चित समय सीमा के अन्दर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में पूर्ण कराया गया। जिससे जिले के विकास में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है। इसके अलावे सभी पर्व त्योहारों में विधि-व्यवस्था का संधारण जिलाधिकारी के नेतृत्व में उल्लेखनीय ढ़ंग से किया गया।
वहीं उदिता सिंह निवर्तमान जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि अधिकारियों का बेहतर टीम है, जिसके माध्यम से यहां कार्य कराने में काफी सहुलियत हुई। नवादा जिला के अधिकारियों एवं आम जनता के द्वारा दिये गए प्यार और सहयोग को मैं कभी नहीं भुलूंगी।
नवनियुक्त जिलाधिकारी आषुतोष कुमार वर्मा भी इस समारोह में उपस्थित थे। निवर्तमान जिलाधिकारी को अधिकारियों के द्वारा बुके, साल, अंग वस्त्र एवं माला आदि देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
नवनियुक्त जिलाधिकारी आषुतोष कुमार वर्मा को भी अधिकारियों ने बुके और माला से हार्दिक स्वागत किए।
आज के इस समारोह में रामकुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहर्ता, अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी, अनिल कुमार आजाद अधीक्षक मद्य निषेध, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, अमु अमला वरीय उपसमाहर्ता, राजीव कुमार वरीय उपसमाहर्ता, सुनील कुमार पाण्डेय वरीय उपसमाहर्ता, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चंदन
Jul 19 2023, 19:29