बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र : प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन मे प्रस्तुत, शोक प्रकाश के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित
डेस्क : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हुई। पांच दिनों के इस सत्र के आज पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपनी बात रखी।
स्पीकर ने पहले दिन आसन से अध्याशी सदस्यों के नाम का ऐलान किया। इसके बाद विस सचिव ने सदन में होने वाली विधायी कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा खड़े हो गए और अपनी बात रखने लगे। जिसपर भाजपा विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे।
स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विपक्षी सदस्यों से शांत रहने को कहते हुए कहा कि अभी आपकी बात नहीं सुनी जायेगी।
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन में प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश पढ़ा गया. स्पीकर ने जननायकों के निधन पर शोक प्रकट किया।
इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Jul 10 2023, 14:32