अचानक आई बाढ़ में बहे नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, पुंछ के दुर्गम इलाके में गश्त के दौरान हादसा
#jammukashmirnaibsubedarkuldeepsinghandothersoldiersweptinpooncharea
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक उफनाती नदी में भारतीय सेना के दो जवाब बह गए। इनमें से एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दूसरे जवान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
![]()
जम्मू एवं कश्मीर में पुंछ के दुर्गम इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान एक नदी पार करते समय भारतीय सेना के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह अचानक आई बाढ़ में बह गए। जम्मू में रक्षा विभाग के पीआरओ के मुताबिक पुंछ में पोशाना नदी में सेना के 2 जवान बह गए हैं।पोशाना नदी में बहे 2 भारतीय सेना के जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
दोनों जवानों का अभी तक पता नहीं
सेना के अधिकारियों के मुताबिक दोनों सैनिक सुरनकोट इलाके के पोशाना में डोगरा नाला पार कर रहे थे, तभी भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में वे बह गए। तेज धारा में बह गए जवानों का पता लगाने के लिए सेना, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की साझा कोशिशें जारी हैं। हालांकि, दोनों जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया था कि सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम दोनों की तलाश में जुटे हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है।
जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश
बता दें कि जम्मू कश्मीर में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां अलग-अलग जगहों पर आज भी बारिश हो सकती है। 10 से लेकर 14 जुलाई तक यहां बारिश की संभावना जताई गई है। हालात ये हैं कि बारिश की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नेशनल हाईवे को मौसम का मिजाज देखते हुए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से झेलम और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ा है और कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है और जिन जगहों पर पानी बढ़ रहा है, ऐसी जगहों से दूर रहने के लिए कहा है।
अमरनाथ यात्रा रोकी गई
खराब मौसम का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। इसे अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी और 31 अगस्त तक इसे चालू रखा जाना था।







Jul 09 2023, 11:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.8k