ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रही थी
#pakistani_woman_comes_india_with_4_children_to_marry_with_lover
इश्क को कहां शरहदें रोक पाईं हैं। मुहब्बत में हर बार जाति-बंधन, धर्म और मजहब के बंधन टूटे हैं। ऐसी ही एक दास्तां खुलासा हुआ है। जिसके शुरूआत गेम से हुई और फिर प्रेम हो गया। जिसके बाद शरहदों की सीमाएं लांघी गई। पाकिस्तान की एक 27 साल की महिला को पबजी खेलते-खेलते एक भारतीय से इश्क हो गया। इश्क ऐसा कि 4 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर तक बेच दिया और गैरकानूनी ढंग से भारत आ गई। लेकिन अब मामले का भंडा फूट गया है। पुलिस ने महिला, और उसके प्रेमी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सारी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला कैसे हिंदुस्तान पहुंची और इसके परिवार में कौन कौन है।
पबजी खेलते-खेलते प्यार
27 साल की सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर की रहने वाली है। पति सऊदी अरब में कमाता है। दोनों के रिश्ते शुरुआत से ही कुछ खास अच्छे नहीं थे। घरेलू हिंसा सीमा की जिंदगी का हिस्सा बन गई। छोटी-छोटी बातों पर पति पिटाई करता था। इस बीच वह सऊदी अरब कमाने चला गया। सीमा के दावों पर यकीन करें तो 4 साल से वह अपने पति से मिली भी नहीं है। इसी बीच सीमा की जिंदगी में एंट्री हुई सचिन की। 22 साल का सचिन ग्रेटर नोएडा में एक ग्रोसरी स्टोर पर काम करता है। पबजी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हो गया। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दोनों की ऑनलाइन मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
दुबई से नेपाल होते हुए भारत में दाखिल हुई
इश्क परवान चढ़ा तो सीमा ने प्रेमी संग दुनिया बसाने का फैसला कर लिया। इसलिए उसने सचिन से मिलने और भारत आने की प्लानिंग की। मकान बेचकर पैसे का जुगाड़ किया। इसके लिए उसने 12 लाख रुपये में अपना घर बेच दिया। फिर फ्लाइट पकड़कर दुबई से नेपाल होते हुए भारत में दाखिल हुई। काठमांडू में लैंड करने के बाद वह बस से पोखरा गई। फिर वहां से वह भारत में दाखिल हुई। उसके पास भारत का वीजा नहीं था इसलिए लगातार बस बदलती रही ताकि किसी को कोई शक न हो। महिला के साथ 4 बच्चे होने की वजह से वैसे भी किसी को कोई शक होना मुश्किल था। आखिरकार वह यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरी जहां सचिन उसका इंतजार कर रहा था। सचिन ने पहले ही रहने का इंतजाम कर लिया था।
सचिन से शादी करने की फिराक में थी
सीमा के साथ रहने के लिए सचिन ने एक किराये का कमरा लिया। मकान मालिक को बताया कि हैदर उसकी पत्नी है। दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। महिला सचिन के साथ रबूपुरा के अंबेडकर नगर में पिछले 1 महीने से रहती थी। वह भारतीय नागरिकता पाने के लिए सचिन से शादी करने की फिराक में थी। इसी बीच पुलिस को इस बात की भनक लग गई। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला अपने 4 बच्चों, तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर अपने प्रेमी सचिन के साथ फरार हो गई।अब अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तानी महिला पुलिस की हिरासत में है।
पुलिस और गुप्तचर एजेंसी कर रही हैं पूछताछ
ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके चार बच्चों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त साद मिया खान ने कहा कि पाकिस्तानी महिला और स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। महिला के चार बच्चे भी पुलिस हिरासत में हैं। नोएडा पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को हरियाणा के पलवल से पकड़ा।फिहलहाल महिला से नोएडा पुलिस और गुप्तचर एजेंसी गहनता से पूछताछ कर रही हैं।








Jul 04 2023, 16:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
40.6k