गिरिडीह: हमारे पीएम बोलते हैं तो दुनिया सुनती है:- जेपी नड्डा,(राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा)
आज गिरीडीह के झंडा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
गिरिडीह :भाजपा के राष्ट्रीयआ अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां झंडा मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।जनसभा में सबसे पहले हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि मैं यहां मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा सुशासन की बात करने आया हूं। हमारे पीएम बोलते हैं, तो दुनियां सुनती है। उन्होंने कहा कि जहां मोदी जी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है, तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।
जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। दुनिया जहां पीएम मोदी की प्रशंसा करती है वहीं कांग्रेस के लोग उन्हें सांप, बिच्छू, अनपढ़ आदि शब्दों से संबोधित करते हैं। कांग्रेस को पता नहीं है कि जितना वे मोदी जी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं उतना ही पीएम मोदी की छवि देश और दुनिया में उभर कर आती है।














Jun 22 2023, 15:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.4k