नगरपालिका आम निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना हुई सम्पन्न
नवादा:- जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा के आदेश के आलोक में आज नगरपालिका आम निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई. केएलएस कॉलेज नवादा मतदान केन्द्र पर आज सुबह 08ः00 बजे से नगर परिषद नवादा, और हिसुआ की मतगणना प्रारम्भ हुई जो 01ः00 बजे अप0 तक पूर्ण हुई। मतगणना केन्द के अन्दर और बाहर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। बिना वैद्य पास के किसी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। मतगणना केन्द्र में अवस्थित नियंत्रण कक्ष से लागातार सभी काउन्टिंग हॉल की गतिविधि पर निगरानी की गयी।
श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव श्रमायुक्त मगध हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के प्रेक्षक नियुक्त थे।प्रेक्षक महोदय के द्वारा भी मतगणना कार्य प्रक्रिया पर संतोष प्रकट किया गया। श्री विश्वजीत कुमार एसडीसी नवादा, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ लगातार विभिन्न मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
नगर परिषद नवादा के वार्ड नंबर 42 का प्रमाण पत्र श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर के द्वारा दिया गया।
श्री अनुराग कौशल सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा रिटर्निंग ऑफिसर हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों का प्रमाण पत्र प्रदान किए
उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार मिश्रा नवादा एवं हिसुआ नगरपालिका के मतगणना कक्ष मे स्वच्छ, निष्पक्ष ढ़ंग से मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिए लागातार निगरानी किये।
सीसीटीवी के निगरानी में मतों की गिनती सम्पन्न हुई। मतगणना केन्द्र के अन्दर और बाहर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी। मतगणना का परिणाम मीडिया कोषांग के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया।
नगर परिषद क्षेत्र नवादा के निर्वाची पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, नगर परिषद हिसुआ के निर्वाची पदाधिकारी श्री अनुराग कौषल सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा ने अपने-अपने मतगणना कक्षों में लागातार निगरानी करते रहे। सभी पदों का आज मतगणना शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।
आज मतगणना केन्द्र पर श्री विष्व जीत कुमार नोडल पदाधिकारी, श्री सत्येन्द्र प्रसाद नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग डीपीआरओ और संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
नगर निकाय निर्वाचन के मतों की गणना का परिणाम:-
नगरपालिका नवादा में वार्ड पार्षद का निर्वाचन में श्रीमती सुदमिया देवी सर्वाधिक 1160 मत लाकर विजय घोषित की गयी। द्वितीय स्थान पर श्री चन्द्रिका यादव-680 मत प्राप्त की और तीसरे स्थान पर श्री सुजीत कुमार जो 255 मत प्राप्त किए।
नगर परिषद हिसुआ के मुख्य पार्षद का परिणाम:- श्रीमती पूजा कुमारी 6031 मत लाकर विजय घोषित की गयी। श्री अषोक कुमार चौधरी- 6005 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे
नगर परिषद हिसुआ के उप मुख्य पार्षद का परिणाम:- श्री टींकू कुमार 13321 मत लाकर विजय घोषित किये गए। श्री नवीन रविदास- 3278 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे
डीपीआरओ-सह-नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग, नवादा।
Jun 11 2023, 18:20