पंचायत उपचुनाव : नवादा के 08 प्रखंड के सभी 117 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुल 43.76 प्रतिशत हुई वोटिंग
नवादा:- पंचायत उप निर्वाचन 2023 के तहत् नवादा जिले में (1) जिला परिषद सदस्य -01, (नारदीगंज) (2) पंचायत समिति सदस्य-01 (मेसकौर) (3) ग्राम कचहरी सरपंच-01 (सिरदला) (4) ग्राम कचहरी पंच-विभिन्न प्रखंडों में-122 पद एवं (5) ग्राम पंचायत सदस्य--14 का आज ईवीएम के माध्यम से 117 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हुई। इसके लिए कुल 139 पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया ईवीएम के माध्यम से सम्पन्न हुई। सर्वाधिक मतदान केन्द्र जिला परिषद के सदस्य निर्वाचन हेतु नारदीगंज में था।
जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए 04 स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में सषस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। मतदान केन्द्रों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, सेक्टर-सह-कलस्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इसके अलावे थाना स्तर पर क्यूआरटी की भी प्रतिनियुक्ति था।
दीपक कुमार मिश्रा प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा नवादा ने कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किये एवं उपस्थित दंडाधिकारियों और मतदान कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्षी ढ़ंग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर और उपेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ नवादा ने कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।
सभी मतदान केन्द्रों पर लोकतंत्र के उत्सवी माहौल में मतदान हुआ। किसी भी मतदान केन्द्र से कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम मषीन को सील कर मतगणना स्थल केएलएस काॅलेज नवादा में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमा की जा रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक पायी गयी। सुबह 07ः00 बजे से ही कई मतदान केन्द्रों तक महिलाओं की लंबी-लंबी कतार शांतिपूर्ण ढ़ंग से लग गयी थी। आज मतदान की 5:00 अपराहन तक मतदान का 43.76.पुरूष 40.68 महिला 46.84 प्रतिशत रहा।
मतगणना की तिथि 27 मई 2023 को 08ः00 बजे प्रातः से केएलएस काॅलेज, नवादा में विभिन्न पदों की अलग-अलग मतगणना कक्ष में की जायेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 05 स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन
May 26 2023, 18:28