पंचायत उप निर्वाचन स्वच्छ, निष्पक्ष , शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से होगा संपन्न _ डीएम
पंचायत उप निर्वाचन-2023 का मतदान कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने को लेकर श्री दीपक कुमार मिश्रा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, ग्राम कचहरी सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन ईवीएम के माध्यम से कराया जायेगा।
दिनांक 25.05.2023 को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक नारदीगंज, रजौली, कौआकोल, मेसकौर, पकरीबरावां, सिरदला, अकबरपुर एवं वारिसलीगंज में मतदान का कार्यक्रम निर्धारित है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु प्रशासनिक व्यवस्था एवं जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0-06324-212261 है।
नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, नवादा रहेंगे। प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री राजीव कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा एवं श्रीमती अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नवादा रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है एवं उनके कार्याें को सौंपा गया है। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है एवं उनके कार्याें को सौंपा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में 03 सुरक्षित दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निषाम दस्ता, बज्र वाहन, अश्रु गैस दस्ता की व्यवस्था की गयी है।
पंचायत उप निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु संबंधित प्रखंडों में सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, थाना स्तर क्यूआरटी में पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संबंधित प्रखंडों में पंचायतवार मतदान केन्द्रों में जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी संबंधित प्रखंड अन्तर्गत वाहन जाॅच एवं बोर्डर सीलिंग हेतु चेक पोस्ट स्थान पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
संबंधित प्रखंडों के पंचायतों में आवंटित मतदान केन्द्र पर सेक्टर-सह-कलस्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मतदान के दिन आपातकालीन स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि जिला नियंत्रण कक्ष एवं सदर अस्पताल में एम्बुलेंस, चिकित्सक कम्पाउन्डर के साथ व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अवसर पर दिनांक 25.05.2023 को मतदान के लिए विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री उज्ज्वल कुमार अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी नवादा एवं श्री मदन कुमार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, नवादा रहेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि दिये गए निर्देशों का अक्षरषः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। डीपीआरओ नवादा।
May 24 2023, 16:46