फेडरेशन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन,नगर आयुक्त ने माना सभी मांगों को
देवघर-झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार नारे लगाए और अपनी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।
![]()
नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद सभी मांगों पर गंभीरता से चर्चा किया गया।नगर आयुक्त द्वारा सभी मांगों को मान लिया गया है और 10 दिन के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।उसके बाद कर्मचारी अपने कार्यक्रम स्थल से पुनःकाम पर लौटे।
फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया की 5 सूत्री मांगों को नगर आयुक्त द्वारा पूरा कर दिया गया है जिससे कर्मचारियों में खुशी है और आगे के आंदोलन को हम लोगों ने स्थगित कर दिया।श्री मंडल ने बताया के स्वच्छता अभियान को लेकर जब-जब कभी देवघर नगर निगम को स्वच्छता के रैंक में आना होता है तो यही सफाई कर्मी स्वच्छता योद्धा बनकर देवघर को स्वच्छता में आगे बढ़ाता है मैं।
नगर आयुक्त को धन्यवाद देता हूं।इनके द्वारा सफाई कर्मियों को मांगों पर गंभीरता से विचार करते है और उसे पूरा किया जाता है।शुक्रवार के धरना 12:00 से 3:00 बजे तक सांकेतिक था ,क्योंकि तय किया गया था कि आज अगर हम लोगों से बात नहीं बनती फेडरेशन के मांगों पर विचार नहीं होता तो हम लोग आगे की रणनीति तय करते लेकिन हम लोगों के मांगो को मान लिया गया है उसे पूरा कर दिया गया है।
इसलिए हम लोगों ने 3:00 बजे अपने धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।धरना कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बिरजू राम,सुनील राम,रोशन राम,शेखर राम,सुबोध रावत,लखन राम,अधिवेशन पंडित, प्रदीप राव, बबलू राम सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।




















May 20 2023, 16:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.8k