उपायुक्त ने किया दुलमी प्रखंड का दौरा, निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
रामगढ़:- उपायुक्त, रामगढ़ माधवी मिश्रा ने रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने दुलमी प्रखंड में निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया।
![]()
मौके पर उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखने एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम सहित अन्य उपस्थित थे।


















May 04 2023, 20:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k