आमस में पीएम मोदी के मन की बात का 100वें एपिसोड को सफल बनाने को लेकर भाजपा नेताओं की हुई बैठक
गया : जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के आमस बाजार स्थित भवन में आमस के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद आमस के नवयुक्त मंडल अध्यक्ष रौशन गुप्ता को भाजपा के शेरघाटी विधानसभा संयोजक अजीत कुमार पाठक के द्वारा भव्य स्वागत किया गयाl बैठक में उपस्थित शेरघाटी विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र पांडेय, मंडल प्रभारी रामजय सिंह ने संगठन का निर्णय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100वीं एपिसोड 30 अप्रैल होना है।
जिसे मंडल के सभी बूथों पर आयोजित की जाएगी। और इसकी सफल बनाने को लेकर सभी बूथों के लिए बूथ प्रभारी नियुक्त किए गए।वहीं बैठक का संचालन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह के द्वारा किया गया ।इस मौके पर उपस्थित डोभी मंडल अध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, शेरघाटी नगर अध्यक्ष अशोक सिंह, आमस पूर्व अध्यक्ष तपेस्वर सिंह , बलिराम सिंह, चंदन कुमार गुप्ता उर्फ भंटू गुप्ता, प्रभात पंकज, माधुरी जैसवाल, दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह, रूपलाल चौहान, रघु सिंह, नंदन मिश्रा, उपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शेखर सिंह अजय सिंह, ललन पासवान शैलेश सिंह, गुलशन गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थें।






Apr 27 2023, 15:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
39.8k