एक मई से प्रातः कालीन चलेगी जिले में अदालतें
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भीषण गर्मी के मद्देनजर वादकारियों को राहत के लिए जिले के न्यायालयों का समय परिवर्तन कर दिया गया है। उच्च न्यायालय से मिले निर्देश पर जिला जज ने माह मई और जून में अदालतों दी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मद्देनजर दोनों महीनों में अदालतों का समय प्रातः कालीन कर दिया गया है। सुबह सात बजे से लेकर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज होगा।
इस दौरान मध्यावकाश के लिए साढ़े 10 से 11 बजे तक का समय निर्धारित होगा। जिला जज ने बताया कि प्रायः कालीन न्यायालय के दौरान न्यायालय के संबंधित पीठासीन अधिकारियों को यह अधिकार होगा कि कर्मचारियों को मध्यावकाश के लिए अलग - अगल समय निर्धारित कर सकते हैं। न्यायालय का समय सुबह का होने से वादकारियों को काफी राहत मिलेगी।
Apr 21 2023, 11:47