वर्ष 2023 की वैश्विक भविष्यवाणियां
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जब कोई ज्योतिषाचार्य अपने ज्ञान और खगोलीय गणना के अनुरूप कोई भविष्यवाणी करें और उसकी कही गयी बातें सत्य होने लगे तो उसकी चर्चा करनी लाजिमी हो जाता है। ऐसे ही एक ज्योतिषाचार्य है। उत्तर प्रदेश के काशी प्रयाग मध्य स्थित भदोही जिले के गोपीगंज में रहने वाले डॉ कुंदन ज्योतिषी। जिन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की भविष्यवाणी करके चर्चा में बन गए है।
2019 में प्रचण्ड बहुमत के साथ मोदी सरकार दोबारा सत्ता में आयी। उसके एक वर्ष पहले 2018 में डॉ कुंदन ने भविष्यवाणी किया था भाजपा पूर्ण बहुमत में सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कैसे और क्या राजनीति उथल पुथल होगी। किस तरह पाकिस्तान राजनैतिक फूट का शिकार होकर पूरे विश्व में बेबस नजर आएगा। राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त होगा और देश में राज्यों की संख्या बढ़ेगी। उनकी भविष्यवाणी में राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हट जाएंगे। साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी किया कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। कांग्रेस का धीरे - धीरे पतन की ओर जाएगी। डॉ कुंदन ज्योतिषी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
वहीं 2012 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने 2010 में मुलायम सिंह को केंद्रीय मंत्री बनने व उससे पूर्व बसपा की सरकार को कार्यकाल पूरा करने जैसी भविष्यवाणियां कर चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय जनमानस के जीवन से जुड़ी सैकड़ों सफल भविष्यवाणियां की है जो पूर्ण से सच साबित हुई है। डॉ कुंदन ज्योतिषी ने चीन की विस्तारवादी नीति से महाशक्तियों के बीच तनाव सहित कोरोना महामारी को लेकर भी भविष्यवाणियां की थी। जिसमें कहा था कि एक नए रोग से पूरा विश्व परेशान होगा, साथ ही कहा था कि स्पेस अंतरिक्ष में भारत का दबदबा बढ़ेगा और नए नए प्रयोगों से भारत महाशक्ति बनेगा जो सच साबित हुआ।
विश्व की राजनीति में भारत ने जिस तरह भूमिका निभाई इसका जिक्र भी डॉ कुंदन ज्योतिषी ने पहले ही कर दिया था। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि भारत अंदरूनी कलह से परेशान रहेगा। उन्होंने 2020 नरेंद्र मोदी के लिए चुनौतीपूर्ण बताया था। डॉ कुंदन ज्योतिषी ने विश्व की राजनीति में नए चेहरे के उदय की बात कही थी जिसे अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के रुप में देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हुये चुनाव के के पूर्व उनकी भविष्यवाणी पूर्णतः सत्य साबित हुई हैं। डॉ कुंदन ज्योतिषी ने 2022 जनवरी में ही योगी आदित्यनाथ के दूबारा मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी जो सच साबित हुई है।
वर्ष 2023 का उत्तरार्ध ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी उथल - पुथल भरा रहेगा। दुनिया में राजनैतिक, आर्थिक, भौगौलिक व प्राकृतिक संकट पैदा होंगे। मेष राशि के चतुर्ग्रही योग पर शनि की नीच दृष्टि मुस्लिम राष्ट्रों, पूर्वोत्तर के राष्ट्रों व पश्चिमी राष्ट्रों के लिए संकट का कारण बनेगी। नई संक्रामक बीमारी फैलेगी। तथा कई बड़े राष्ट्रों में आर्थिक संकट उत्पन्न होंगे। विश्व युद्ध की रुप रेखा बनेनी किंतु शुरुआती संकट के बाद देव गुरु बृहस्पति की युति एवं दृष्टि से स्थितियां नियंत्रण में हो जाएगी। मेष राशि वाले राज्यों, राष्ट्रों व व्यक्तियों को मई व जून महीने में विशेष सावधान रहना होगा। साथ ही जिन - जिन देशों में इस वर्ष सूर्य ग्रहण दिखाईं देगा उन- उन देशों पर नई - नई समस्या आएंगी। विश्व दो खेमों में बंट जाएगा। किसी नए राष्ट्र नेता का विश्व नेता के रूप में उदय होगा जो दुनिया को संकट से बाहर निकालेगा।
Apr 19 2023, 17:31