मतगणना और पार्टी रवानगी स्थल तय
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिला प्रशासन ने नामांकन के दौरान ही मतगणना केंद्र और पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल को भी तय कर दिया है। तीनों तहसीलों में एक - एक केंद्र बनाए गए हैं। जहां से 10 मई को पोलिंग पार्टी नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी और 13 मई को मतगणना भी होगा। जिले में मतगणना के लिए जगह चिन्हित कर लिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि भदोही नगर पालिका, नगर पंचायत,नई बाजार और सुरियावां के लिए पोलिंग पार्टी श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही से रवाना होगी। इसी काॅलेज को मतगणना केंद्र भी बनाया गया है।
गोपीगंज नगर पालिका और ज्ञानपुर नगर पंचायत का मतगणना केंद्र विभुति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज नामित है। 10 मई को पोलिंग पार्टी भी रवाना होगी। घोसिया और खमरिया नगर पंचायत का मतगणना केंद्र और पोलिंग पार्टी स्वानगी स्थल औराई तहसील बनाया गया है।
Apr 19 2023, 12:53