*न तो मास्क न सामाजिक दूरी का ख्याल*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बावजूद शासन की गाइडलाइन का जिले में पावन नहीं हो रहा है। चिकित्सालय में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे हैं। शासन स्तर से विशेष गाइडलाइन जारी करते हुए सभी अस्पतालों में चिकित्सक, मरीज व स्थास्थ्यकर्मी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है।
जिले में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, गोपीगंज, सुरियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कसियापुर और अन्य चिकित्सालयों के स्वास्थ्यकर्मी नहीं दिखा रहे हैं। किसी भी चिकित्सालय में न तो किसी स्वास्थ्य कर्मी के चेहरे पर मास्क दिख रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। दवाखाना, वार्ड, लैब और अन्य स्थानों पर भी स्थास्थकर्मी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहें। अस्पतालों में इस समय मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
निर्देश जारी किया
कोविड के बढ़ते मामले के बीच सुरिक्षत रहना जरूरी है। डॉक्टरों ही जब बीमार पड़ जाएंगे तो समस्या बढ़ जाएगी। औराई सीएचसी अधीक्षक प्रगति कुमार ने बताया मास्क लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है, यदि कोई मास्क नहीं लगाया है तो वह बहुत लापरवाही कर रहा है।
कुछ चिकित्सकों के चेहरे पर दिखा मास्क
सौ शैय्या अस्पताल में कुछ चिकित्सक मास्क लगाए हुए थे। ओपीडी में मरीजों को देख रहे शैलेंद्र विक्रम ने बताया कि वह खुद माॅस्क लगाता ही हूं, मरीजों को भी सतर्क करते हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता जरूरी है। जब जिम्मेदार लोग इसकी अनदेखी करेंगे तो आम लोगों पर क्या असर रहेगा। चिकित्सालयों में मास्क की गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा
Apr 14 2023, 17:17