चार दिन चार राज्यों में लगेगी लू, 11 में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। मार्च में पारे से राहत के बाद अब अप्रैल में गर्मी जोर पकड़ने लगी है। मध्य व उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में दो दिन गर्मी और जोर पकड़ेगी।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बंगाल, ओडिशा आंध्र प्रदेश और बिहार में अगले चार दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है तो वहीं उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अगले पांच तक जगह - जगह बारिश और कहीं - कहीं ओलों की संभावना जताई है। गंगा का पश्चिमी मैदान भी 17 अप्रैल तक लू की जद में रह सकता है। बता दें कि मैदान इलाकों में तापमान 40 डिग्री, तटीय इलाकों में 37 और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 या सामान्य से 4.5 डिग्री होने पर लू चलने की चेतावनी जारी की जाती है।
पूर्वी विदभ से कर्नाटक तक निम्न दबाव बना हुआ है
क्षेत्र पूर्वी विदभ से लेकर तटीय कर्नाटक तक निम्न क्षोभमंडलीय स्तर पर वायुगर्त ( ट्रफ) यानी निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है। इन मौसमी परिस्थितियों की वजह से देश के 11 राज्य प्रभावित होंगे।
Apr 14 2023, 13:35