मानव जीवन सभी प्राणियों से श्रेष्ठ माना गया है : पंडित जनार्दन बाजपेई
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) । श्री राम लीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ स्थित श्री रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में, आज बुधवार को कथा व्यास पंडित जनार्दन बाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि, मानव जीवन सभी प्राणियों से श्रेष्ठ माना गया है मानव जीवन पूर्व जन्म में किए गए अच्छे कर्मों का फल है इसलिए इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए, मनुष्य ज्ञान का भंडार है।
इसलिए आप जो भी कर्म कर रहे हैं उसका फल एक दिन आपको भोगना पड़ेगा, कथा व्यास ने कहा सतत सत्कर्म करते हुए प्रभु की सच्चे हृदय से आराधना करें। देव दुर्लभ मानव जीवन पाकर भी मनुष्य मोह माया वश विषय भोगों की पूर्ति में लगा रहता है। कथा व्यास ने कहा कि इस कलि काल में भगवान की कृपा पाने का सबसे सहज और सरल मार्ग भगवान के प्रति निश्चल निष्काम प्रेम है।
कथा व्यास ने कहा कि जब तक प्रभु के नाम का सुमिरन नहीं करोगे तो कहीं भी चले जाओ सुख नहीं प्राप्त होगा। भगवान का भजन करने से मनुष्य को हर जगह सुख की अनुभूति होती है। श्री मद भागवत कथा जीवन को सफल बनाने का मूल मंत्र है, जिसके सुनने मात्र से ही शुभ फल प्राप्त होता है और अशुभ नष्ट हो जाता है।














Apr 12 2023, 19:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k