रांची में 15 मिनट तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दहल उठा इलाका; पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कमेंट करने पर बढ़ा विवाद
रांची के सुखदेगव नगर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर में तबातोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने करीब 15 मिनट तक फायरिंग की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद मामला शांत हुआ।
सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले वार्ड पार्षद ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि दागी किस्म के युवक विक्रम का मोहल्ले में रहने वाले लोगों के साथ विवाद हो गया था। विवाद खत्म होने के बाद शनिवार को दोपहर में आरोपित विक्रम अपने साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग करने लगा।
फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद विक्रम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को किशोरगंज चौक के पास पकड़ लिया, लेकिन पुलिस इसकी पृष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ आरोपितों का चेहरा सामने आया है। पुलिस सत्यापन कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
कमेंट करने पर बढ़ा विवाद
पुलिस का कहना है कि मोहल्ले में रहने वाले अमित के साथ विरेंद्र नाम के युवक के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था। विरेंद्र ने अमित पर कमेंट किया था। इस बात को लेकर शनिवार को दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।
इसी गुस्से में विरेंद्र ने घटना की जानकारी विक्रेम को दिया। विक्रम पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। विक्रम अपने साथियों के साथ मोहल्ले में पहुंचा और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस की लापरवाही से हुई फायरिंग
सुखेदव नगर थाना की पुलिस को सुबह में विवाद होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन थानेदार राजेश सिन्हा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को भी नहीं दी गई।
विक्रम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ गया और अपने साथियों के साथ पहुंच पर फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया।
लोगों का कहना है कि पार्षद का चुनाव होने वाला है। इस घटना के पीछे वचर्स्व कायम करने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।






Apr 09 2023, 12:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k