*औराई अग्निकांड झुलसे श्रद्धालुओं की होगी सर्जरी*
भदोही। औराई दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड पीड़ितों की एक बार फिर प्रशासन ने मदद को हाथ बढ़ाया है। झुलसे लोगों को प्लास्टिक सर्जरी कराने का काम जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के डाॅ. केसी दूबे को नामित किया गया है। बता दें कि औराई थाना क्षेत्र के भदोही - मिर्जापुर मार्ग स्थित नरथुआ गांव थाना गेट के पास गत वर्ष दो अक्टूबर 2022 की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के समय विद्युत शार्टसर्किट से आग लग गई थी। उस दौरान दौ से अधिक आस्थावान गंभीर रूप से झुलस गए थे।
मामलों में जिला प्रशासन ने सभी को भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर व वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। प्रकरण में डेढ़ दर्जन से अधिक की जान जा चुकी है। जबकि दर्जनों का उपचार अब भी चल रहा है। डीएम गौरांग राठी ने प्रदेश सरकार की पहल पर पीड़ितों की मदद की थी। पूरा जनपद सहयोग में आगे आया था। आज भी कईयों का उपचार चल रहा है। इस बीच, गंभीर रूप से झुलसे लोगों की मदद को एक बार फिर प्रशासन ने कदम उठाया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार चक ने बताया कि अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे लोगों की दिव्यांगता की प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी इसके लिए उन्होंने औराई सीएचसी के चिकित्सक डॉ केवी दूबे से संपर्क कर सकते हैं।
Apr 07 2023, 15:17