जनपद के वंचित वर्गो को पक्का आवास दिलाकर उनके सपनों को किया जा रहा है साकार: जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। अर्बन ट्रांसफार्मेशन हेतु उ0प्र0 का हर नगर, प्रगति पथ पर हो अग्रसर की थीम पर नगर विकास विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकापर्ण/शिलान्यास पुस्तकों का विमोचन व लाभार्थियों का चाभी वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का भदोही के कलेक्टेª एनआईसी सभागार सहित जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी कार्यालय में सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव की गौरवमयी उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह, नवागत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्या सहित अन्य अधिकारियों व लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के विचारो व संदेशों को सुना।
मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के 8731 करोड़ की 2029 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण/शिलान्यास करते हुए विभिन्न विकासपरक पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 आज प्रदेश में सबसे ज्यादा नगर निकाय वाला राज्य है। प्रदेश में 762 नगर निकाय है। इसमें लगभग 7 करोड़ की आबादी है। प्रदेश में अब तक 17 लाख से अधिक गरीबों को नगरीय क्षेत्र में 1-1 आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। अगर ग्रामीण क्षेत्रों कों भी जोड़ दिया जाय तो आवासों की संख्या 54 लाख हो जाती है। उन्होंने कहा कि नगर विकास के बगैर अर्थव्यवस्था को गति नही दी जा सकती।
उपर्युक्त कार्यक्रम के आलोक में भी जनपद भदोही के नगर विकास को दर्शित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना नगर के अन्तर्गत चार लाभार्थियों सिन्टु देवी, प्रिती देवी, सुनिता देवी, रविन्द्र यादव को प्रतीकात्मक चाभी का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव द्वारा करते हुए उनके आधारभूत अवश्यकताओं की महत्वपूर्ण स्तम्भ पक्के आवास में रहने के सपनों को साकार करते हुए उनके सुखद व मंगल जीवन की कामना किया। जनपद के समस्त सातों नगरीय निकाय सभागार में भी उपर्युक्त कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना नगर के लाभार्थियों को भी चाभी वितरण व अन्य विकासपरक कार्यो को किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज जनपद के वंचित वर्गो को पक्का आवास दिलाकर उनके सपनों को साकार किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्वत ने बताया कि शासन प्रशासन जनमानस के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नगर विकास के अन्तर्गत विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए जनपदवासियों को नगरीय सुविधाओं से अच्छादित किया जा रहा है।इस अवसर पर पीओ डूडा शशिकान्त महरोत्रा, विकास भदौरिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण लाभार्थी व जनमानस उपस्थित रहें।
Apr 06 2023, 16:09