*25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित/व्यापक पैमाने पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में थाना औराई पुलिस टीम द्वारा 1/2.02.2023 की रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग माधोसिंह अण्डर पास पर चेकिंग के दौरान पांच बोरे में कुल 38 बण्डल (वजन 01 कुन्तल 17 किग्रा) नाजायज गांजा,तस्करी में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन कीमती करीब 22 लाख रुपए बरामद किया गया था।
उक्त बरामदगी के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0- 19/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। विवेचना के दौरान गांजा तस्करी में कुल-04 अभियुक्तों के संलिप्तता की जानकारी हुई।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बरामदशुदा गांजा के तस्करी में संलिप्त गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया। उक्त निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर गांजा तस्करी में प्रकाश में आए वांछित ₹25,000/- पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर प्रमोद कुमार पुत्र रामराज निवासी हथिगांहा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 43 वर्ष को उसके निवास जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गांजा तस्कर के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूर्व में भदोही पुलिस द्वारा प्रकाश में आए गिरोह के एक साथी को जनपद आगरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारशुदा गांजा तस्कर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
यह हुई बरामदगी
05 बोरे में कुल 38 बण्डल (वजन 01 कुन्तल 17 किग्रा) नाजायज गांजा व एक अदद चार पहिया वाहन सफारी।
गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित गांजा तस्कर का नाम व पता
प्रमोद कुमार पुत्र रामराज निवासी हथिगांहा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 43 वर्ष
वांछित अभियुक्तों का नाम व पता
1.दिनेश कुमार सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी रामगढी मानगढी थाना बाजना जनपद मथुरा
2.लोकी नाम पता अज्ञात
गिरफ्तारी का स्थान दिनाक समय
ग्राम हथिगांहा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज दिनांक 04.05.02023 समय 19.40 बजे रात्रि
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 नन्दकिशोर व उ0नि0 सुरेश चन्द्र,कां0 गोपाल गुलशन, कां0 संजय प्रजापति व कां0 सुनील यादव थाना औराई जनपद भदोही
Apr 05 2023, 19:16