*भाजपा - सपा में दावेदारों की है लंबी फेहरिस्त*
भदोही। निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही टिकट के लिए दावेदारों की भागदौड़ एक बार फिर शुरू हो गई है। सांसद, विधायक और संगठन के बड़े पदाधिकारियों की परिक्रमा भी होने लगी है।जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में चुनाव होना है। इसमें सात अध्यक्ष और 116 वार्ड सदस्य शामिल हैं।
पिछड़ा वर्ग सर्वे पूर्ण होने पर गत दिनों शासन ने संशोधित आरक्षण सूची जारी कर दी। वैसे तो सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा में टिकट के लिए दावेदार पहुंच रहें हैं, लेकिन भाजपा और सपा में इनकी संख्या कहीं अधिक है। भाजपा में भदोही पालिका के लिए 12 , गोपीगंज में आठ, खमरिया,घोसिया, सुरियावां नईबाजार और ज्ञानपुर में पांच से छह लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। इसी तरह सपा में भी हर नगर से चार से पांच प्रत्याशी पाने के लिए जुगाड़ में लगे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशी का चयन कांशी प्रांत और अध्यक्ष पद लखनऊ से होगा।
जिसा कमेटी से चिन्हित लोगों का नाम ऊपर भेजा जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव कि आवेदनों पर विचार होगा। शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी फाइनल करेगा।
Apr 04 2023, 12:13