नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 27 दिसंबर 2022 को चाकंद थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिक युवती के साथ गांव के ही मोहम्मद शाहिद (चचेरा भाई) के द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना की गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने महिला थाने में लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके बाद महिला थाना द्वारा कांड संख्या 125/2022 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया.
इस कांड के अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया और महिला थाना के द्वारा कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर छापामारी करते हुए कांड के आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया है और आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।
..
..


गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

गया। शहर में महावीर जयंती को लेकर कल गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी मीट, मुर्गा, मछली, अंडा की दुकानें को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने जारी की है।
गया। शहर के एसएसपी कोठी के समीप एडवांस यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर क्लीनिक का फीता काटकर उद्घाटन प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ एएन राय ने किया। इस मौके पर कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी प्रखंड के चांपी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सेवक के मिलीभगत से लाखों रूपए की किए गई बंदरबांट को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्यों का एक बड़ा समूह मोर्चा खोल रखा है।

गया। शहर के गांधी मैदान से प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सातवां चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली के लिए प्रतीक्षारत शिक्षक अभ्यार्थियों ने बहाली प्रक्रिया नहीं होने पर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर सरकार का विरोध जताया है।
गया। जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंगिया के छात्र रूपम कुमार, पिता सेम्पुल कुमार यादव 445 अंक, प्रवीण कुमार, पिता सत्येंद्र प्रजापति 443 अंक एवं छात्रा कुमारी लक्की, पिता धनंजय प्रजापति ग्राम भंगिया निवासी ने मैट्रिक परीक्षा 2023 में 442 अंक प्राप्त कर क्षेत्र विद्यालय एवं माता पिता का नाम रौशन की है।
गया/फतेहपुर। गया-रजौली-फतेहपुर वजीरगंज सड़क (दोमुहान) के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार की आटो ने बाइक सवार में जबरदस्त धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल ले जाते वक्त हो गया।
Apr 03 2023, 18:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
84.0k