*भदोही में पहले आधुनिक वाटर पार्क का हुआ भव्य उद्घाटन।*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। सुरियावां में वाटर पार्क का उद्घाटन जनपद के डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वाटर पार्क का अवलोकन किया तथा इस प्रयास की सराहना भी की।
औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने भी वाटर पार्क की सराहना करते हुए इसे जनपद का ऐतिहासिक कार्य बताया। औराई विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के कार्यों की सराहना की। तथा कहा कि अनिरुद्ध त्रिपाठी के परिवार को मेरी शुभकामना है। पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार ने वाटर पार्क बनाने की बधाई दी।
कहा कि भदोही जैसे जनपद में इस तरह की व्यवस्था काफी सराहनीय है। विकास के क्रम में इस तरह के कार्य से जनपद की अलग छवि बनती है। इस तरह के कार्य से और भी निवेशक इस तरह के कार्य करे जिससे जनपद का नाम रोशन हो सके। पूर्व विधायक रविन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। पूर्व विधायक ने औराई विधायक के सहयोग की सराहना की। कहा कि वर्ष 2002 में सपा कार्यकाल में दीनानाथ भाषण मंत्री होने के बावजूद भी हमेशा विधायक दीनानाथ भास्कर की कृपा हमारे परिवार बनी रही है।
ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहन लक्ष्मी दीदी ने कहा कि गर्व की बात है कि इस तरह का निर्माण जनपद में कार्य हुआ। कहा कि सभी लोग अपने अच्छे कार्य के माध्यम से भारत को स्वर्ग बनाने में सहयोगी शामिल हो। बहन लक्ष्मी दीदी ने सभी को अच्छे कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि जब परमात्मा की शक्ति हमें मिलती है तो सफलता जरूर मिलती है। भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि इस तरह का स्थल मनोरंजन का साधन नही है बल्कि यह एक ऐतिहासिक कार्य है।
खासकर वाटर पार्क पूरे परिवार के लिए खास जगह होती है। भदोही के आसपास के शहरों में ऐसा वाटर पार्क नही है। यह सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण हैं। इस तरह का पार्क चलाना बहुत ही सतर्कता भर कार्य है। इसके प्रशासन का हमेशा सहयोग बना रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर गौरांग राठी, डाॅ अनिल कुमार, अनिरूद्ध त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह पटेल, हौसिला प्रसाद पाठक, पंकज शुक्ला, संतोष पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, नीतेश बरनवाल, पियूष गोयल, प्रह्लाद दास गुप्ता, मनोज मिश्र समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Apr 02 2023, 19:23