शेरघाटी में रामनवमी पर शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई, बड़ी तादात में रामभक्त हुए शामिल
गया/शेरघाटी। शेरघाटी में रामनवमी के अवसर पर प्रस्तावित शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। जिसमे आध दर्जन से अधिक अखाड़े के अलावा बड़ी तादात में पुरूष एवं महिला श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालु शेरघाटी प्रखंड इलाके के अलावा आस-पास के प्रखंड इलाके से पहुंचे थे। भीड़ के सम्भावित तादात के मद्देनजर रामनवमी पूजा समिति की ओर से भी मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जिसको लेकर समिति ने कई वोलेन्टीयर तैनात कर रखे थे, जो जुलूस में शामिल होने आये श्रद्वालुओं को नियंत्रित करने के अलावा सम्भावित असुविधा का एहसास ना हो का भी ख्याल रख रह रहे थे।
वहीं, शहर के कई समाज सेवियों की ओर से जुलूस में शामिल होने आये श्रद्वालुओं व जरूरतमंदों के सम्भावित जरूरत के मद्देनजर जगह-जगह सरबत, पेयजल के अलावा अल्पाहार की व्यवस्था कायम कर रखी थी। जिसका जिम्मा व संचालन पुरूष एवं महिला वोलेन्टीयर ने संभाल रखा था। वही, प्रशासन की ओर से किसी सम्भावित खतरे से निटने के लिए सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।
जिसके तहत कई थाने की पुलिस के अलावा बड़ी तादात मे अर्ध्य सौनिक पुलिस बल के जवानों को तैनात किये गये थे। जिनकी तैनाती जगह-जगह चिन्हित शोभा यात्रा मार्ग पर की गई थी। साथ ही प्रशासन शरारती तत्वों पर निगरानी, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा एवं वॉच टावर के अलावा ड्रोन के द्वारा कर रही थी। इनसब के बावजूद अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी अनिल कुमार रमण एवं एसडीपीओ शेरघाटी डा0 के0 रामदास संयुक्त तौर पर पुलिस दल-बल के साथ शौभा यात्रा मार्ग पर घूम-घूम कर भीड़ की निगरानी व जायजा लेते देखे गये।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।


गया/शेरघाटी। शेरघाटी में रामनवमी के अवसर पर प्रस्तावित शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। जिसमे आध दर्जन से अधिक अखाड़े के अलावा बड़ी तादात में पुरूष एवं महिला श्रद्धालु शामिल हुए।

गया/शेरघाटी। शेरघाटी प्रखंड के चांपी पंचायत के विभिन्न वार्डो में चलाई जा रही विकास कार्यो में बडे पैमाने पर अनियमितता बरती जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त तौर पर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है। अनियमितता चालू वर्ष के दरमियान कथित कार्यकारिणी की बैठक में चयनित योजनाओं में की गई।
गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित एक निजी भवन में गया जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ गगन कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता एक सोची-समझी साजिश के तहत रद्द की गई है। न्यायपालिका की आड़ में सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
गया। गया जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है. जहां आंती थाना क्षेत्र में मां और बेटी की हत्या कर दी गई है. हत्या के पश्चात अपराधियों ने शव को खेत में फेंका और फरार हो गए. धारदार हथियार से हत्या प्रतीत हो रही है. वहीं, पुलिस ने शव को बरामद किया है, लेकिन शिनाख्त करने में पुलिस अब तक विफल है. शनिवार की सुबह को आंती थाना अंतर्गत तिनेरी गांव के पास ग्रामीणों ने शव देखा. एक महिला और एक बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ था.
गया/डोभी। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शुक्रवार की शाम 4:00 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसको लेकर डोभी प्रखंड मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया था। प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था की गई थी।
गया/डोभी। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को डोभी नगर के स्थानीय बाजार डोभी में जुलूस निकाला गया। डोभी ठाकुरबाड़ी से जुलूस का शुरुआत किया गया। भगवान राम, भैया लक्ष्मण और हनुमान जी के मनोरम छवि की प्रस्तुति की गई। रामलीला मंडली के द्वारा इस कार्य में सहयोग किया गया।
Apr 02 2023, 08:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.9k