*आरक्षण से बदल गए समीकरण, चुनावी दौड़ से बाहर हुए कई उम्मीद्वारों को मिली राहत*
भदोही- नगर निकाय चुनाव को लेकर नए सिरे से आरक्षण जारी किए जाने के बाद समीकरण बदल गए है। बीते आरक्षण में चुनावी दौड़ से बाहर हुए कई भावी उम्मीदवार अब मैदान में लौट आए हैं। वहीं कई भावी उम्मीदवारों के उम्मीदों को भी झटका लगा है। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में से पांच के आरक्षण बदल गए है। आरक्षण बदलने के बाद भावी उम्मीदवार अब नए सिरे से चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी यह अनंतिम आरक्षण है लेकिन भावी उम्मीदवार इसे ही आखिरी मानकर चल रहे हैं।
शासन की ओर से बृहस्पतिवार की शाम नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिले की भदोही और गोपीगंज नगर पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां,घोसिया,नईबाजार और खमरिया सीटों का भी आरक्षण जारी हुआ। जिसमें नगर पालिका गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर का आरक्षण पूर्व की तरह अनारक्षित रखा गया है।
वहीं भदोही नगर पालिका अनारक्षित से ओबीसी महिला,नई बाजार ओबीसी से एससी महिला, सुरियावां को ओबीसी से अनारक्षित और खमरिया को अनारक्षित से ओबीसी किया गया। अब इन निकायों में चुनावी मंशा संयोए भावी उम्मीदवारों को झटका लगा है। ऐसे में जहां सामान्य सीट है। वहां दावेदारों की संख्या बढ़नी तय मानी जा रही है। पिछली बार सुरियावां की सीट अनुसूचित थी लेकिन इस बार सामान्य हो गई है।
Apr 01 2023, 14:21